ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
कोटेदार ने ग्रामीणों से सस्ता राशन वापस खरीदने की कोशिशः मजरा कुशल खेड़ा में विरोध करने पर युवक को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव के औरास थाना मिर्जापुर अजिगाव क्षेत्र में एक कोटेदार ने ग्रामीणों को राशन बांटने के बाद उसे कम दाम पर वापस खरीदने का दबाव बनाया। जब गांव के एक युवक ने इसका विरोध किया, तो कोटेदार और उसके बेटों ने उसे जमकर पीटा।
यह घटना मिर्जापुर अजिगांव के मजरा कुशल खेड़ा में हुई। कोटेदार ने दुकान पर ही ग्रामीणों से राशन कम दामों में बेचने को कहा। गांव के युवक राज ने इस बात का वीडियो बनाकर विरोध किया।
विरोध करने पर कोटेदार और उसके बेटों ने राज को बुरी तरह मारापीटा। युवक ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

उमंग कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय कौआ नगला की छात्रा लता ने हासिल किया तृतीय स्थान
ब्रेकिंग न्यूज़·3

दतिया रतनगढ़ माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन और सम्मत आधिकारियों की हुई बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·2

भिंड मेहगांव पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़·1








