रायबरेली में शासन के निर्देश पर पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) अभियान-5 चलाया जाएगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 14 अक्टूबर को जारी निर्देश में सभी जिलों को अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि जनपद में 16 हजार पेंशनर है जिनका जीवन प्रमाण पत्र जमा करने अब ट्रेजरी ऑफिस नहीं आना पड़ेगा वह डिजिटल तरीके से ही जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।