जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर रविवार रात बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय सचिन वर्मा की लोहे के सरिए से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।
सचिन मूल रूप से नीमकाथाना (सीकर) का रहने वाला था और मुंबई में टाइल्स फिटिंग का काम करता था।
बताया जा रहा है कि अगले ही दिन उसकी मुंबई लौटने की ट्रेन थी।