पैलानी / बांदा: पैलानी डेरा (कुशवाहा डेरा) क्षेत्र में रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
विद्युत लाइन के इंसुलेटर पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुके हैं और नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे तारों में आए दिन तेज स्पार्किंग हो रही है।
इस गंभीर खतरे को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी भय और आक्रोश का माहौल है।