ब्रेकिंग न्यूज़

**जनपद में ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई, इंटरसेप्टर से 124 चालान

Vijay Pratap Singh · City News 24

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद बदायूं में ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस अभियान के अंतर्गत इंटरसेप्टर के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 124 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सड़क एवं यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ें →