जयपुर की सिरसी रोड स्थित RR होम्स और मंगलम ग्रांड रेजीडेंसी के फ्लैट्स में कथित तौर पर अवैध कॉल सेंटर संचालित कर अमेरिका में iPhone इस्तेमाल करने वाले लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को पकड़ा है।
मौके से 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।