प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा
बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना, विभागीय समन्वय तथा जनसामान्य तक अभियान का व्यापक लाभ पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाए।