नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ पानी सप्लाई का समय निर्धारित करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, जलापूर्ति की स्थिति तथा घरों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित करते हुए आमजन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को पानी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।