जयपुर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10:45 बजे तंवर गेस्ट हाउस के पास सिगरेट-गुटखा कारोबारी से ₹2 लाख की नकदी से भरा बैग छीनने की वारदात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार पावर हाउस रोड निवासी 50 वर्षीय राजू अग्रवाल अपने भाई चिरंजीलाल के साथ सिगरेट और गुटखे का कारोबार करते हैं।
दोनों भाई दुकान बंद करने के बाद दिनभर का करीब ₹2 लाख का कलेक्शन कपड़े के बैग में रखकर पैदल घर जा रहे थे।