औरास क्षेत्र स्थित जंगलेश्वर बाबा मंदिर परिसर में 20 सितंबर को छठवां श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।