सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय विद्यालय में आयोजन, ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम रूपेटा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।