🚨 दतिया/ थाना चिरूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी राहुल बाल्मीक पुलिस गिरफ्त में दतिया।
जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना चिरूला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया।