जयपुर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ‘ऑपरेशन कलर फोटो’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर करीब एक साल से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी बदमाश संदीप राज शर्मा (31) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी दौसा के आछीवास का रहने वाला है और उसके खिलाफ जयपुर व दौसा सहित विभिन्न थानों में मारपीट, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और फायरिंग समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जून 2025 में पुलिस आरोपी की तलाश में नंदन विहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर पहुंची थी।