हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 26 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किये हैं।
इसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में और थानों से अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है।