अपराध

अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश 28 लीटर शराब बरामद दो अभियोग पंजीकृत

Abhay Kumar Dwivedi · City News 24

आबकारी टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरो एवं गुरुबख्शगंज अंतर्गत ग्राम रघुनाथ खेड़ा तथा भीतरगांव बाजार में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।

जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पूरी खबर पढ़ें →