जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा थाना कादरचौक के पास बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एआरटीओ द्वारा कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 04 टैक्टर को थाना कादर में सीज किया गया जिनके द्वारा कुल 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।