रायबरेली एसडीएम सदर गौतम सिंह की त्वरित कार्रवाई, तीन दिन में विधवा महिला को मिला न्याय मामला सदर तहसील के आंटी नौगामा गांव में जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि खतौनी संख्या 298 में लगभग 4,000 वर्ग मीटर जमीन पर एग्रीमेंट के आधार पर मोहम्मद सिद्दीकी का नाम दर्ज कर दिया गया था।
जांच में गड़बड़ी सामने आने पर राजस्व अभिलेखों में सुधार कर मृतक पति के स्थान पर विधवा महिला की विरासत दर्ज की गई और खतौनी उसे सौंप दी गई।