आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने मय हमराह थाना मिल एरिया क्षेत्र के ग्राम सिद्धा का पुरवा में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी।
दबिश के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।