हरदोई: 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
इस बदलते मौसम के बीच हरदोई जिले में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा है।