मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह के 32 नवविवाहिताओं को दो माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि नहीं मिली।
बीते 27 मई को शहर के गेंदघर में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड तेजवापुर की 62 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया था।
योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जानी है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी 32 लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है।