बदौसा (बांदा): लगातार बारिश के चलते नेशनल हाईवे-35 (NH-35) पर बदौसा के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और उसमें गहरी दरारें आ गईं।
सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग (PWD) बांदा के अवर अभियंता कुलदीप साहू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सड़क के धंसने से किसी बड़े हादसे की आशंका को टालने के लिए बांदा पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई।