आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।