दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों से कुल 38 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 350 किलो लहन बरामद किया गया।
बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।