जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ दतिया पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना धीरपुरा पुलिस ने ग्राम लेंतरा हार क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने पर दबिश देकर एक कथित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है।
पुलिस की कार्रवाई से अवैध हथियार बनाने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।