ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं:मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाना वजीरगंज का भ्रमण कराया गया।

Rahul · City News 24

आज दिनांक 18.10.2026 को शारदीय नवरात्र शक्ति पर्व मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाना वजीरगंज का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी के दायित्वों, पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों के बारे में अवगत कराया गया।

इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।

पूरी खबर पढ़ें →