अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के जैथरा विकासखंड में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तीन नए संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिली है।
क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर स्वीकृत इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।