जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों, कानूनी अधिकारों और जरूरत पड़ने पर पुलिस तथा संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।