डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का देवास पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
एक व्यक्ति से 63.52 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 17 राज्यों के 33 जिलों में कार्रवाई की।
127 दिनों तक चले ऑपरेशन में 19 पुलिस टीमों ने करीब 58,315 किलोमीटर का सफर तय किया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 लाख 84 हजार 725 रुपये बरामद किए।