9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर जनपद वाराणसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोषण, संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पोषण के महत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं बेहतर पोषण पर विशेष जोर दिया गया।