भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को कोटा शहर में कार्रवाई करते हुए थाना भीमगंजमंडी के सहायक उप निरीक्षक (ASI) रविन्द्र यादव को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ACB के अनुसार, आरोपी ASI थाना भीमगंजमंडी में दर्ज एक प्रकरण में परिवादी और उसके माता-पिता के नाम हटाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही 35 हजार रुपए रिश्वत राशि ले चुका था।