दिल्ली के साकेत इलाके में दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
4PM न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ी पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान ने आरोप लगाया है कि उन्हें रिपोर्टिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और साकेत थाने में उनके साथ मारपीट की गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।