कार्रवाई के दौरान क्लीनिक के अंदर कथित रूप से मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला।
टीम ने मौके से विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया।जांच के दौरान क्लीनिक संचालक चिकित्सा संस्थान के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका।
सूत्रों का यह भी दावा है कि बच्चों के स्कूलों में मेडिकल संबंधी कार्यों में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री अथवा दस्तावेज भी मौके से मिले हैं।