जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने की।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।