जिले के ग्राम पटाड़ी में रविवार को एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल देवास ले जाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
स्थिति गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस को रास्ते में रोककर EMT ने तत्परता और सूझबूझ के साथ सुरक्षित प्रसव कराया।
सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 108/जननी एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है।