Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं।
उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ताकि शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सके।
राहुल पाण्डेय ने कहा कि निस्तारण में कोई लापरवाही न हो और फरियादियों को अनावश्यक कार्यालय चक्कर न लगाना पड़े।