रायबरेली देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एचडीबी बैंक में अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने बैंक के अंदर रखे जरूरी दस्तावेजों और कागजात को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई महत्वपूर्ण कागजात के साथ वहां रखे कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।