थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम खैरपुरा में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया।
चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखा सामान खंगालने के बाद करीब 20 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।