अंडरपास में वर्षा का पानी भरा होने के बावजूद बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने के मामले को मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।