भिंड /दबोह पैग़ंबर-ए-इस्लाम के यौम-ए-पैदाइश पर निकला भव्य जुलूस.
जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत..दबोह नगर में पैग़ंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की और पैग़ंबर साहब द्वारा दिए गए अमन, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को दोहराया।