विद्याधर नगर थाना पुलिस ने शाकिर हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों रफीक शाह उर्फ बकरी चोर और मोहम्मद हारून उर्फ भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पापड़ हनुमानजी मंदिर के पीछे जंगल में छिपे हुए थे।
🔴 पुराने विवाद से शुरू हुआ था मामला पुलिस के अनुसार रफीक उर्फ बकरी चोर और मृतक शाकिर के भाई कय्यूम के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।