मुरैना/अंबाह: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
हादसे में 30 वर्षीय इंग्लिश टीचर पीयूष शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पीयूष शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से सावन के अंतिम अभिषेक के लिए कमतरी हनुमान मंदिर जा रहे थे।