ग्राम नयापुरा में शनिवार सुबह सर्पदंश की घटना में एक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुगना बाई पति हरि गदले को सुबह सर्प ने काट लिया।
इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।