जसरथपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है।
युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।