नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ कार्यों में वास्तविक श्रमिकों की जगह कथित तौर पर फर्जी हाजिरी दर्ज कर सरकारी धनराशि का भुगतान कराया जा रहा है।
आरोप यह भी है कि मनरेगा योजना में नियमों के अनुसार श्रमिकों के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों में कहीं-कहीं ठेकेदारी व्यवस्था का सहारा लिया जा रहा है।