दतिया जिले की सेवढ़ा परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मरसेनी खुर्द में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र के नियमित रूप से संचालित नहीं होने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है और बच्चों को शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाला पौष्टिक आहार भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र 8 से 10 दिन में एक बार ही खुलता है।