समाज की तरक्की केवल बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि बच्चों के हाथों में किताब और आंखों में बड़े सपने देने से होगी।
इसी उद्देश्य को लेकर अमरोली रतनपुर स्थित श्रीराम रामस्वरूप रामबेटी शिक्षण संस्थान में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 15 नवंबर को प्रस्तावित अमरपाल सिंह लोधी आईआरएस के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।