श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष बालियान ने की।
इस दौरान व्यापारियों एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।