जमानत मिलने के बाद भी कानून का शिकंजा ढीला नहीं पड़ा और अब इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर पुनः जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु दृढ़ एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान संजय वर्मा एवं चरथावल थाना पुलिस का हृदय से आभार।
विश्वास है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिलेगा और न्याय की यह लड़ाई अपने उचित परिणाम तक पहुंचेगी।