शमशाबाद आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग, गंगा तट की साफ-सफाई, गंगा के जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।