शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों द्वारा किया गया नृत्य सभी को मंत्रमुग्ध कर गया।
शोभायात्रा में ताशा पार्टी और डीजे की धुन पर युवा वर्ग नाचते-गाते हुए चल रहे थे और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारे लगा रहे थे।